ChhattisgarhINDIAछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायगढ़

Raigarh news:– मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए तोड़े जा रहे घर, पुलिस से भिड़ी महिलाएं, लगे ओपी चौधरी मुर्दाबाद के नारे, देखे video…

Raigarh news:–मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए निगम द्वारा बुलडोजर चलवाया जा रहा है। तोड़फोड़ से 295 परिवार प्रभावित होंगे। वहीं विरोध को देखते हुए एसपी खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर हैं। तोड़फोड़ का विरोध करने वाली महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प और झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान प्रभावित महिलाओं ने निगम प्रशासन और मंत्री ओपी चौधरी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कलेक्टर बंगले और मंत्री ओपी के बंगले के बाहर भी विस्थापितों ने धरना दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Raigarh रायगढ़। रायगढ़ जिले में नए मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए प्रगति नगर कॉलोनी में आज से तोड़फोड़ शुरू हो गई। विरोध की आशंका को देखते हुए एसपी दिव्यांग पटेल खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वही तोड़फोड़ का विरोध करने वाली महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी शुरू हो गई। महिलाओं ने इस दौरान ओपी चौधरी मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं। वहीं पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

देखें video..👇👇

https://youtu.be/5zMfwh9Jq1U?si=X98cOjzxhjXr3mJG

देखें video

रायगढ़ जिले में नए मरीन ड्राइव का निर्माण होना है। मरीन ड्राइव का निर्माण शनि मंदिर से लेकर कयाघाट कॉलोनी तक होना है। मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए प्रगति नगर समेत नगर निगम क्षेत्र में आने वाले 295 मकानों को तोड़ा जाना है। इसके लिए नगर निगम में 12 जून को नोटिस जारी कर सामान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। पर इसका विरोध करने के लिए कलेक्टर बंगले के बाहर प्रभावित परिवारों ने धरने में बैठ नारेबाजी की। प्रभावित परिवारों ने मंत्री ओपी चौधरी के निवास के बाहर भी धरना दे नारेबाजी की।

आज आज सुबह कयाघाट में निगम की तोड़फोड़ शुरू होने से पहले ही विरोध की आशंका को देखते हुए एसपी दिव्यांग पटेल खुद भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। यहां तोड़फोड़ से प्रभावित महिलाएं आक्रोशित हो गई और तोड़फोड़ का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ी। इस दौरान महिलाओं की झूमाझटकी भी पुलिसकर्मियों के साथ हुई।

  शौचालय में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, इलाके में दहशत का माहौल

पुलिसकर्मियों ने विरोध करने वाली महिलाओं की गिरफ्तारी कर ली। विरोध करने वाली महिलाओं को पुलिसकर्मी खींचते हुए गाड़ी तक लाए और किसी तरह बड़ी मशक्कत कर गाड़ी में बिठाया। इस दौरान महिलाएं निगम प्रशासन मुर्दाबाद और मंत्री ओपी चौधरी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। तोड़फोड़ से प्रभावित महिलाओं का आरोप था कि रात 9:30 बजे निगम द्वारा नोटिस दिया गया और कहा गया कि सुबह 8 बजे तक मकान खाली हो जाना चाहिए। प्रभावितों के अनुसार आज सुबह से निगम अमला तोड़फोड़ करने गया। वे लोग सुबह से भूखे प्यासे बैठे हैं। नाराज लोगों ने मंत्री ओपी के बंगले के बाहर पहुंच कर भी नारेबाजी की।

वहीं मौके पर पहुंचे एसपी दिव्यांग पटेल और प्रशासनिक अधिकारियों ने विस्थापित लोगों को किसी तरह समझाइश दी कि जिनके घर टूट रहे उन्हें घर और जिनके मकान टूट रहे उन्हें मकान प्रदान किया जाएगा। किसी तरह अधिकारियों ने समझाइश देकर किसी तरह विरोध शांत करवाया।

प्रशासन बोला दिया गया मकान:–

वहीं दूसरी तरफ जिला और निगम प्रशासन ने भी गिरती जारी कर बताया है कि प्रगति नगर से विस्थापित हुए लोगों को मां विहार कॉलोनी में बने प्रधानमंत्री आवास योजना में शिफ्ट किया जा रहा है। तत्काल आवास देकर यहां उनके रहने की व्यवस्था की गई है। लोगों के सामान शिफ्टिंग के लिए नगर निगम की टीमें लगी हुई हैं। नगर निगम का अमला लोडिंग–! अनलोडिंग में मदद कर रहा है। लोगों के भोजन की भी व्यवस्था की गई है। लोगों के सामान को लोड कर मां विहार कॉलोनी में उन्हें दिए जा रहे आवासों में कॉलोनी में पहुंचाने का काम निगम द्वारा किया जा रहा है।

प्रशासन ने दावा किया कि इस कॉलोनी में पानी बिजली और नाली की व्यवस्था है तथा चारों तरफ बाउंड्री वॉल से सुरक्षित है। प्रशासन ने बताया है कि 47 लोगों को आवास दिया जा चुका है जिसमें करीब 13 लोग शिफ्ट कर चुके हैं। हालांकि तोड़फोड़ से प्रभावितों की संख्या इससे कहीं अधिक (295) हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button